डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास बने इस मंदिर को गिराकर इसकी जगह वाणिज्यिक परिसर का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

इस इलाके में रहने वाले हिंदू परिवार 1947 में भारत चले गए थे, जिसके बाद से ही ये ‘खैबर मंदिर’ बंद पड़ा था और धीरे-धीरे यह खंडहर में तब्दील हो गया था। मामले में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !