Breaking News
Home / विशेष / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेंद्र कर्ण मनोनीत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेंद्र कर्ण मनोनीत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक, और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से राजेंद्र कर्ण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया है।rajendra-karn

राजेंद्र कर्ण ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सैकड़ों वर्षों पुरानी इस संस्था के भविष्य के कार्यक्रमों में समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ योगदान देंगे।

राजेंद्र कर्ण की नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक एवं मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के संयोजक अनिल कर्ण, भारत के पदाधिकारी मनोज लाल दास मनु, राजेश कंठ, सुधांशु रंजन, अमित लाभ, मनोज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अजीत श्रीवास्तव, बी. के. मल्लिक, डॉ. एस. के. शर्मा, शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, सूर्य मोहन दास, हेमंत कर्ण, पवन कुमार दास, दिलीप दास, पंकज कर्ण, राजकुमार दास, राजकुमार श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, वंदना दत्त डाली, वंदना सिंहा, और दुबई से जीवन कर्ण ने उन्हें बधाई दी।

महासभा के सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राजेंद्र कर्ण अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ करेंगे और कायस्थ समाज की उन्नति में योगदान देंगे।

Check Also

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

कीपैड फोन लेकर सेल्फी की चाह में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड को अनुपम खेर ने दिया स्मार्टफोन,

Anupam Kher Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपनी दरियादिली …

शंकर झा द्वारा लिखित पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा ‘छत्तीसगढ़ भंडार …