Breaking News

युवाओं में बढ़ती मानसिक परेशानी, मोटापा ही नहीं दुबलापन भी बना चिंता की वजह

  • देश के युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक नई और गंभीर तस्वीर सामने आई है। अब शरीर को लेकर तनाव और आत्मविश्वास की कमी केवल मोटापे तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि दुबले-पतले युवा भी अपनी बॉडी इमेज को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। सामाजिक तुलना, तंज और परफेक्ट दिखने की उम्मीदें युवाओं के मन पर गहरा नकारात्मक असर डाल रही हैं।

  • जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड हेल्थ प्रमोशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, इस समस्या को बॉडी इमेज डिस्ट्रेस कहा गया है, जो धीरे-धीरे युवाओं के आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को कमजोर कर रही है।
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए संयुक्त अध्ययन में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 1,071 युवाओं को शामिल किया गया। अध्ययन में सामने आया कि 49 प्रतिशत मोटापे से ग्रस्त और 47 प्रतिशत कम वजन वाले युवा मध्यम से गंभीर स्तर की बॉडी इमेज समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं सामान्य या थोड़ा अधिक वजन वाले युवाओं में यह आंकड़ा 36 प्रतिशत रहा।
  • शोध में यह भी खुलासा हुआ कि हर तीसरा युवा आत्मविश्वास की कमी महसूस करता है और हर चौथा युवा यह मानता है कि लोग उसे उसके शरीर के आधार पर आंकते हैं। इससे साफ है कि बॉडी इमेज की समस्या किसी एक शारीरिक स्थिति तक सीमित नहीं है।
  • विशेषज्ञ न्यूट्रिशनिस्ट वारिशा अनवर के अनुसार, लंबे समय से यह धारणा रही है कि शरीर को लेकर असंतोष सिर्फ मोटे लोगों में होता है, लेकिन अध्ययन ने इस सोच को गलत साबित किया है। दुबले युवाओं में भी शर्म, चिंता और असुरक्षा की भावना उतनी ही गहरी पाई गई है।
  • अध्ययन में यह भी सामने आया कि वजन के अनुसार मानसिक परेशानी का स्वरूप बदल जाता है। जहां मोटापे से जूझ रहे युवाओं में आत्म-संकोच और आत्मविश्वास की कमी अधिक पाई गई, वहीं कम वजन वाले युवाओं में अकेलापन, चिंता और सामाजिक दूरी की भावना ज्यादा देखने को मिली।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …

गैंग बस्ट अभियान में पुलिस की सफलता, गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन …