Breaking News

कुशीनगर में दिल दहला देने वाली घटना: नशे में युवक ने पत्थर से कुचलकर मां-पत्नी की हत्या

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक खौफनाक दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और मां की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

मृतक महिला रूना देवी (60) और बहू प्रियंका (28) घर की छत पर अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे 30 वर्षीय सिकंदर का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने छत पर पड़े पत्थर से पत्नी के सिर पर वार किया। मां रूना देवी जब बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उनके सिर पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी का व्यवहार बेहद असामान्य बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वह छत पर बैठकर शव के पास तांडव करता रहा और नीचे मांस के टुकड़े फेंकता रहा, जिससे लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …