Breaking News

बड़ा खुलासा: झांसी में ‘सरकारी जमीन’ की लूट! कोर्ट के स्टे के बाद भी बिक गए प्लॉट, निगम ने खुद बांटे मकान नंबर

झांसी नगर निगम की नाक के नीचे सरकारी जमीन की बंदरबांट का एक चौंकाने वाला ‘खेल’ बेनकाब हुआ है। जिस जमीन की रक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम की थी, उसी जमीन को भू-माफियाओं ने प्लॉट काटकर बेच दिया। हद तो तब हो गई जब इस फर्जीवाड़े में 15 साल के नाबालिगों तक के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई।

इस पूरे प्रकरण में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कब्जाधारियों को नगर निगम का ही मूक समर्थन प्राप्त था। माफिया जमीन बेचते रहे और निगम के कर्मचारी उन अवैध मकानों को ‘मकान नंबर’ आवंटित कर वैधता की मुहर लगाते रहे। अब जब पोल खुली है, तो हड़कंप मच गया है। शायना परवीन, कली देवी और विनय कुशवाहा समेत कुल 28 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सरकारी फाइलों में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा किसकी शह पर चल रहा था।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …