Breaking News

राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन में दिग्गज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के तीसरे दिन राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में देश के कई नामचीन खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन आगरा के शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन अकादमी और सिकंदरा के भावना स्टेट स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी में किया जा रहा है। मंगलवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष, महिला और मिश्रित वर्गों में मुकाबले खेले गए।

पुरुष एकल एमएस-45 वर्ग में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के अभिन्न श्याम गुप्ता ने चंडीगढ़ के आशीष शर्मा को 21-10, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं तमिलनाडु के जेरी मार्टिन एम ने आरबीआई के रुद्र कौशिक को 21-8, 21-2 से पराजित कर अपनी ताकत दिखाई।

एमएस-35 वर्ग में पंजाब के जसविंदर सिंह और रविजोत सिंह ने जीत दर्ज की। एमएस-40 वर्ग में गुजरात के यशराज सिंह राठौड़ ने तमिलनाडु के मुरलीधरन कृष्णमूर्ति को कड़े मुकाबले में 23-21, 21-16 से हराया। दिल्ली के टीएस बिष्ट और ऋषि शर्मा भी अगले दौर में पहुंच गए। एमएस-50 वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार श्रीवास्तव और चंडीगढ़ के निखिल राजगोपाल चारी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

महिला एकल में डब्ल्यूएस-40 वर्ग में दिल्ली की दिवा अरोड़ा ने स्मारिका मनहास को हराया, जबकि चंडीगढ़ की माला गाबा ने पद्मिनी पिडापार्थी को सीधे गेमों में मात दी। डब्ल्यूएस-45 वर्ग में गुजरात की येल सराभाई और आंध्र प्रदेश की राधिका एम फाइनल में पहुंचीं। डब्ल्यूएस-50 वर्ग में दिल्ली की सुचित्रा मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज की।

युगल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। पुरुष युगल एमडी-35 वर्ग में तमिलनाडु की नवीन प्रसाद और सी. सुब्रमणियन की जोड़ी ने सेमीफाइनल जीता। एमडी-50 वर्ग में चंडीगढ़ की जोड़ी राजनीश भाटिया और दीपक सक्सेना फाइनल में पहुंची। महिला युगल और मिश्रित युगल में भी शीर्ष वरीय जोड़ियों ने जीत हासिल की।

विजेताओं को मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर कई प्रशासनिक व खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …