बीकेटी/लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : राजधानी के बख्शी का तालाब तहसील के थाना इटौंजा अंतर्गत भीषण आग लगने से गेहू की फसल जलकर राख हो गयी। जानकारी के मुताबिक़ कंबाइंड मशीन के द्वारा गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी बताते हैं कि ड्राइवर ने बीड़ी पीकर उसी खेत में डाल दिया जिसके चलते आग सुलगना चालू हुई और देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया तेज हवाओं के चलते लपटों ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखने वालों के होश उड़ गए।
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
आसपास के ग्रामीणों ने फायर स्टेशन दमकल कर्मियों को फोन किया गया दमकल कर्मी जब तक पहुंचे तब तक फसल जलकर स्वाहा हो गई थी।ग्राम पंचायत शाहपुर कुनौरा के मजरा विश्रामपुरवा, उमरिया, बेलही के किसान निमेंश यादव कि तीन बीघे गेहूं बोया था राजरानी तीन बीघा,विपिन चार बीघे दिनेश तीन बीघे, किसान जहरूदीन की दस बीघा गेहूं की फसल सहित दर्जनों की संख्या में किसानों की दमकल कर्मियों की लेट लपेट के साथ लापरवाही के चलते गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गयी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
