नगराम/लखनऊ( प्रमोद राही ) : नगराम क्षेत्र के नवीनगर भट्ठा चौराहे पर आल्हा गायन के साथ विशाल दंगल का आयोजन किया गया गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में दूसरे दिन दंगल और आल्हा गायन का प्रोग्राम किया जाता है दंगल का आयोजन नवीनगर प्रधान मनोज नागराज के सौजन्य से कराया गया इस मौके पर दंगल के साथ नबीनगर भट्ठा चौराहे पर आल्हा गायन का प्रोग्राम भी आयोजित किया गया

आल्हा गायन में अमवा मुर्तजापुर के रहने वाले राधेश्याम अल्हैत वा गायक मंडली ढोलक वादक बंसलाल बांसुरी वादक हेमराज सहजराम वा साथी कलाकारों द्वारा जबरदस्त वीर रस का आल्हा गाया गया जिसमें राधेश्याम अल्हैत ने अपनी मधुर वाणी से माड़ोगढ़ की लड़ाई का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया वहीं विशाल दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों द्वारा कुश्ती में अपने अपने दांवपेच करतब दिखाए गए लखनऊ रायबरेली से आए पहलवानों ने दांवपेच की कुश्ती दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया इसके अलावा कई अन्य पहलवानों के बीच कुश्ती की जोर आजमाइश की गई कुश्ती प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को आयोजक मनोज नागराज द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विजयी पहलवानों को आयोजक द्वारा उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर नवीनगर प्रधान मनोज नागराज शिव प्रकाश वर्मा जय प्रकाश वर्मा पवन वर्मा महेंद्र वर्मा टिल्लू लल्लू कोटेदार सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !