लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं को बतौर उपहार स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स तथा पानी की बोतल भेंट किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर घर या बाहर कहीं भी हिंसा ना हो यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को बिना किसी भेदभाव के आपस में जुड़कर और हर व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। समाज को जोड़ने में भारत की परंपरा का बड़ा योगदान है। रक्षाबंधन का पर्व हजारों वर्ष की परंपरा का पर्व है। रक्षाबंधन के पर्व पर बांधी जाने वाली राखी (रक्षा) केवल सूत मात्र नहीं है, बल्कि संकल्प है। यह पर्व यह भी प्रमाणित करता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें अत्यन्त गहरी हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भारत एक है। हमारी परंपरा में नारी के सम्मान को महत्वपूर्ण और प्रगति के लिए आवश्यक माना गया है। नारी गरिमा के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि नारी के विरुद्ध घर या बाहर कहीं पर हिंसा नहीं हो।जिलाधिकारी लखनऊ कौशल राज शर्मा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, सूचना निदेशक शिशिर आदि उपस्थित थे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !