Breaking News

आखिर कानून से भागने वाले इंसाफ से कितनी दूर भागते : अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हैदराबाद पुलिस मुठभेड़ पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि इससे किसी को न्याय मिला है लेकिन असली ख़ुशी तब होगी जब ऐसी कारगर निवारक सुरक्षा व्यवस्था व प्रतिरक्षक सामाजिक वातावरण बने कि ऐसे जघन्य अपराध कभी भी किसी बहन-बेटी के साथ घटित ही न हों।

अखिलेश यादव ने कहा कि जंगलराज का शिकार यूपी की बेटियां लगातार अराजकता व अपराध की शिकार बन रही हैं। पुलिस का रवैया बहुत असंवेदनशील है। मेरठ में आज छेड़छाड़ से परेशान दबंगों पर कार्यवाही न होने से क्षुब्ध युवती ने एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की। जनता यह जानने की हकदार है कि प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था से निपटने के लिए उपाय क्यों नहीं किए गए?

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …