लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला उत्पीड़न, बलात्कार, जिंदा लगाकर मारने आदि जघन्य घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधिक तत्वों को मेहमान बनाकर इनका आवाभगत ना करे। यूपी और दिल्ली पुलिस हैदराबाद पुलिस की तरह सख्त कार्रवाई करें तो अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
मायावती ने कहा है कि यूपी, दिल्ली, तेलंगाना सहित देश के अन्य राज्यों में महिला उत्पीड़न, बलात्कार, जिदा जलाकर मारने की घटनाएं अति दुखद हैं। डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर बसपा के यूपी स्टेट कार्यालय में मायावती ने कहा कि उनके शासनकाल में कानून के द्वारा कानून का राज कायम था। सरकार का इकबाल बुलंद रहता था क्योंकि अपराधियों के खिलाफ दलगत राजनीति से उठकर उनकी सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करती थी।

यूपी में अपराधियों को सरकारी संरक्षण
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूपी में कानून का नहीं बल्कि अपराधिक तत्वों का जंगलराज चल रहा है। अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। अपराधियों को सरकारी मेहमान बनाकर उनकी हर स्तर पर आवाभगत की जाती है। इन कारणों से आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। हर प्रकार के जघन्य अपराध चरम पर हैं। उन्नाव में महिला को दिनदहाड़े जिंदा जलाकर मारने का प्रयास आदि अनेक घटनाएं हैं जिनसे मानवता शर्मसार हो रही है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सरकार और पुलिस अपना रवैया बदले
मायावती ने कहा है कि यूपी में महिला उत्पीड़न, बलात्कार आदि घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार और पुलिस को अपना रवैया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दिलो दिमाग से कानून का खौफ समाप्त होना बहुत ही खराब प्रवृत्ति है। इससे जनहित और देशहित सीधे प्रभावित होता है। स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करना होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !