Breaking News

गाय के जुड़वा बच्चे पैदा होने से ग्रामीणों में कोतुहल

सिंगाही/लखीमपुर खीरी ( सुग्रीव कुमार त्रिवेदी ) : अभी तक महिलाओं द्वारा जुड़वां बच्चों के जन्म देना आम बात है, लेकिन विकासखंड निघासन के गांव मोतीपुर में एक किसान की गाय द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने से क्षेत्र में कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के गांवों से लोग गाय के दोनों बच्चों को देखने आ रहे हैं। गाय द्वारा दो बच्चों को जन्म देने की खबर सुनते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ किसान के घर जुट रही है।


 मोतीपुर गांव के किसान सुशील कुमार वर्मा की गाय ने बृहस्पतिवार दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।  गाय द्वारा दो बच्चों को जन्म देने की बात क्षेत्र में फैल गई। गाय व जुड़वा बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया।  पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुओं में गर्भाधान के समय दो अंडे निषेचन हो जाने से जुड़वा बच्चे पैदा हो जाते हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …