Breaking News

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बजा सरस्वती शिशु मंदिर मैगलगंज का डंका

मैगलगंज/लखीमपुर खीरी।राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय  गणित विज्ञान मेले का आयोजन 30 नवंबर से 4 दिसंबर  तक कानपुर के बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन में किया गया था जिसमें पूरे देश भर से छात्र-छात्राओं ने नवीकरण गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए,इस गणित विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर मैगलगंज खीरी के छात्र ऋषभ मिश्र पुत्र श्री विजय प्रकाश मिश्र ने प्रथम स्थान आचार्य सचिन ( वैदिक गणित प्रमुख )के मार्गदर्शन में प्राप्त कर पूरे भारत में मैगलगंज का नाम रोशन किया।

प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र ऋषभ मिश्र व जिनके मार्गदर्शन में छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ऐसे आचार्य  सचिन अवस्थी जी का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसमें छात्र ने अपने प्रदर्श का पुनः प्रस्तुतीकरण किया इस अवसर पर श्याम मनोहर शुक्ल (प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख) ने बताया कि किस प्रकार बड़ी सी बड़ी गणनाए वैदिक गणित के माध्यम से सरलतम रूप से की जा सकती हैं और वैदिक आचार्य  सचिन ( वैदिक गणित प्रमुख) ने प्रदर्श के माध्यम से गणित की नई नई विधाओं का प्रदर्शन किया, सम्मान समारोह कार्यक्रम पर विद्यालय के प्रबंधक छविनाथ सिंह  ने छात्र ऋषभ व आचार्य  सचिन  को  बहुत बहुत बधाई दी,कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश गुप्त नगर के पत्रकार नरेंद्र मिश्र बिपिन बिहारी गुप्ता अमित शुक्ला अखिलेश शुक्ला  व प्रबंध तंत्र के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय के आचार्य  विनय प्रभाकर,राम वीर  (कार्यालय बाबू)  अमरनाथ,महेंद्र,आशीष,धर्मेंद्र,राजेंद्र व अरुण मिश्र तथा साथ ही समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे ,कार्यक्रम के अंत में  जय सिंह  ( प्रधानाचार्य)ने छात्र का उत्साह वर्धन किया और आए हुए अतिथि का आभार ज्ञापित किया ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …