लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : भारत के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों ने लखनऊ में आसमान पर जब अपना दमखम दिखाया तो लोग उसको देखते ही रह गये। विमानों की गड़गड़ाहट का असर जमीन पर इस तरह सुनाई दिया कि हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। उनके आने की तस्दीक होते ही लोग जहां खड़े थे वहीं थमे रह गये। उन्होंने मोबाइल निकाला और आसमान पर हवा से तेज गति से दिखाए गए उनके कारनामों को कैद करने में जुट गये।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
तीन लड़ाकू विमानों ने जब आसमान पर तिरंगा बनाया तो लोग भारत माता के जयकारे लगाने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा डिफेंस एक्सपो के आखिरी दिन वृदांवन योजना में लाइव शो वाले स्थल पर नजर आया। जब-जब विमान गुजरता पूरा मैदान लोगों की आवाजों से गूंज उठता।

गगनभेदी नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से यहां उमड़े जनसैलाब ने सेना के शौर्य को सलाम किया। लाइव शो इतना आकर्षक था कि ड्यूटी पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी भी सबकुछ भूलकर आसमान का नजारा लेते देखे गये।
- शक्तिशाली लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजती रही राजधानी
- एयर शो शुरू होते ही लोग जहां खड़े थे वहीं थमे के थमे रह गये

डिफेंस एक्सपो 2020 के अंतिम दिन रविवार को 40 हजार से अधिक लोगों ने यूरोपियन तकनीकी पर आधारित पूरी तरह से मेक इन इंडिया उत्पादों के बारे में जानकारियां हासिल कीं। भारत फाइबरस और कैरल सैल्यूशन कम्पनी के प्रमुख विनय अग्रवाल ने बताया कि सैनिकों के साथ-साथ लाइफ सेविंग प्रोडक्टस का उपयोग अब वह भारतीय नागरिकों के लिए भी करने जा रहे हैं। स्वचलित अग्निशमन यंत्र का डेमो अब वह भारतीय रेल विभाग, परिवहन विभाग और निजी ट्रांसपोर्टस के समक्ष करेंगे। इस अभियान में मनन अग्रवाल और रोहन अग्रवाल उनका साथ देंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !