डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह एक धमाका हो गया जिसमें 5-8 लोग घायल हो गए है। यह धमाका पटना के गांधी मैदान के दलदली रॉड इलाके में स्थित एक मकान में सिलेंडर फटने से हुआ। धमाका के बाद मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं, पूरे इलाके में सनसनी मची गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
धमाके के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी है कि यह कोई बम धमाका नहीं बल्कि सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। पटना के गांधी मैदान इलाके के सालिमपुर अहरा के गली नंबर 1 में बम ब्लास्ट ने सनसनी फैलाकर रख दी। ब्लास्ट में हुए घायलों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है, उसके मकान मालिक का कहना है कि इसमें किरायदार रहते हैं, किरायदार के बारे में उतनी जानकारी नहीं है।

मकान मालिक का कहना है कि यह किरायदार तीन महीने से यहां रह रहा था। घर का छत ब्लास्ट की वजह से उड़ गया है। घर में लगे दरवाजे और खिड़कियों का अता पता तक नही है। यही नहीं धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 3 घर भी डैमेज हो गए हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !