Breaking News

डिफेंस एक्सपो से सुशासन की सीख लें अखिलेश और मायावती : प्रदेश प्रवक्ता

राज प्रताप सिंह,लखनऊ ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि लखनऊ में अभूतपूर्व सफलता के साथ ‘डिफेंस एक्सपो’ के आयोजन ने यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार और अराजकता का दंश झेल रहे उत्तर प्रदेश को भाजपा सरकार में आयोजित देश में अबतक की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो ने सुशासन की नई पहचान दी है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने कहा कि वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस और प्रयागराज में कुंभ का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने सुशासन की जो झलक विश्व पटल पर दिखाई थी, “डिफेंस एक्सपो” ने उसे चरम पर पहुंचाया है।


सपा के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा की मुखिया मायावती को “डिफेंस एक्सपो” से सुशासन की सीख लेनी चाहिए। इन दोनों नेताओं ने यूपी को भ्रष्टाचार और अराजकता का गढ़ बना दिया था। सपा सरकार में जनता की गाढ़ी कमाई से तैयार किए गए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट समेत सभी प्रोजेक्ट में जिस तरह से भ्रष्टाचार किया गया उसकी मिसाल दूसरी नहीं मिलती। उसी तरह बसपा सरकार में दलित महापुरुषों के स्मारक बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाया गया।


प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर दंगा, जवाहरबाग कांड जैसी घटनाओं ने यूपी की पहचान एक अराजक प्रदेश के रूप में बनाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में निवेशकों का विश्वास यूपी पर जगा है।


यही वजह है कि इन्वेस्टर्स समिट में जहां यूपी में लाखों करोड़ रुपए का निवेश हुए वहीं “डिफेंस एक्सपो” में पचास हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश यह साबित करता है कि भाजपा सरकार में यूपी की पहचान एक सुरक्षित और सुशासित प्रदेश के रूप में बन चुकी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …