
राज प्रताप सिंह : लखनऊ ब्यूरो।सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रांति दिवस पर प्रदेशव्यापी सफल धरनों के लिए कार्यर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इन धरनों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति बताया है। इनके जरिये सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार को आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को संविधान का पालन करना ही होगा। जनता लोकतंत्र के साथ छल बर्दाश्त नहीं करेगी।
अखिलेश ने बयान में कहा कि भाजपा के पास जनता की समस्याओं के निदान के लिए कोई रोडमैप नहीं है। वह दिखावटी आयोजनों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिशें कर रही है। जनता की आंख में धूल झोंकना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।
समाजवादी सरकार के समय का विकास भाजपा नेतृत्व की आंखों में चुभता है इसलिए वह सत्य से दूर भागती है। जनता छल प्रपंच की भाजपाई राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विकास की ठोस योजना तो अब तक बनी नहीं।
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
भाजपा सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधरोपण की दावेदारी को ‘पर्यावरण महांकुंभ‘ बना दिया है। अजीब बात है कि भाजपा की हर योजना को कुंभ की श्रेणी में रख दिया जाता है। यह सत्ता के दुरूपयोग का भाजपाई तरीका है। इसकी सच्चाई भी जनता के सामने आने में देर नहीं लगेगी।सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा को पर्यावरण की स्वच्छता अपने विचारों में शामिल करनी चाहिए। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड वृक्षारोपण हुआ था। जिस पर ‘गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स‘ का प्रमाणपत्र भी मिला था। उस समय के पौधे आज तक जीवित हैं। अब भविष्य ही बताएगा कि भाजपा सरकार के वृक्षारोपण के बाद कितने पौधे जीवित रह सकेंगे ? समाजवादी सरकार के काम का यह अनुसरण मुख्यमंत्री को ईमानदारी से करने की आदत डालनी चाहिए। केवल प्रचार की चकाचौंध पैदा करके ही विकास का झूठा सपना दिखाना अनैतिक है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !