Breaking News
Home / उ० प्र० / मेडिकल कैंप में 84 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मेडिकल कैंप में 84 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

धीरेन्द्र मिश्रा 
लखनऊ।क्लीवलैंड हॉस्पिटल की ओर से रविवार को आईटी कॉलेज चौराहा स्थित संस्था परिसर में फ्री मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों व बुजुर्गो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीमार पाए गए लोगों को दवाओं का वितरण भी किया गया। कैंप में 84 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ0 तौसीफ मलिक ने शिविर में आए बच्चों को मौसमी बीमारी से बचने के लिए उपाय बताने के साथ साफ-सफाई पर ध्यान देंने और अपने घर सहित आसपास में भी स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी।

बताया कि मलेरिया, डेंगू और मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए परहेज आवश्यक है।उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया। हड्डी व जोड़ दर्द विशेषज्ञ डॉ ब्रह्म प्रकाश ने गठिया, कमर दर्द, घुटना दर्द, गर्दन दर्द, कंधा व जोड़ो के जाम की समस्या के निदान की जानकारी दी। उन्होंने व्यायाम व कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाने को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …