
लखनऊ।डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखने की चाहत सभी को होती है। फिर चाहे वह आम आदमी हो या सेलिब्रेटी। युवा दिलों की धड़कन फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को ऐसा ही खूबसूरत उपहार दिया डाक विभाग ने। लखनऊ में हजरतगंज स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में “पति, पत्नी और वो” फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ पधारे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कार्तिक आर्यन की डाक टिकटों वाली “माई स्टैम्प” भेंट की।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्तिक डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखकर काफी रोमांचित हुए और इस बारे में काफी जानकारी भी ली । डाक निदेशक श्री यादव ने उन्हें बताया कि इन डाक टिकटों को पत्रों पर लगाकर देश-विदेश भी भेजा जा सकता है। कार्तिक ने इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए डाक विभाग का आभार जताया। गौरतलब है कि लखनऊ जीपीओ और चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के हेरिटेज लुक के चलते कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग यहाँ पर हुई हैं। इनमें रेड, गुलाबो सिताबो से लेकर पति, पत्नी और वो जैसी चर्चित फ़िल्में शामिल हैं। डाक निदेशक श्री यादव ने बताया कि माई स्टैम्प की सुविधा राजधानी में लखनऊ जीपीओ और चौक प्रधान डाकघर में उपलब्ध है। इसके अलावा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान “कॉरपोरेट माई स्टैम्प” के तहत अपने संस्थान की फोटो और लोगो डाक टिकटों पर लगवा सकते हैं।Attachments area
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !