
धीरेन्द्र मिश्रा :लखनऊ।फैजुल्लागंज क्षेत्र मे बाल महिला सेवा संगठन के तत्वाधान मे भारत विजय मार्च निकाला गया जिसमे लोगो ने भारत माता की जय के नारे लगाए हालांकि इस मार्च का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ किया गया।मार्च का आयोजन घैला रोड जुड़वा मन्दिर से शुरू होकर सीताराम मन्दिर पर समाप्त किया गया जिसमे सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
मौजूद लोगो ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा कश्मीर की धारा 35(ए) व 370 हटाने से किसी का कोई नुकसान नही हुआ है सबको इसका समर्थन करना चाहिए इसके साथ ही संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विजय मार्च पर सबको शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने देश हित के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और देश की रक्षा करेंगे।देश हित मे सभी को जिम्मेदारी लेते हुए अपने अपने क्षेत्रो के आस- पास की सफाई स्वयं करते हुए सबको जागरूक करना चाहिए। इस मार्च मे संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, मीना पाण्डेय, बी0 पी0 एस0 तोमर, प्रमोद शुक्ला, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, एस0 पी0 सिंह, लीलावती कुशवाहा, कुलेश चंद मण्डल, आशीष शुक्ला, गीता देवी, आशा मौर्या के साथ तमाम लोग इस मार्च मे मौजूद रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !