Breaking News

आठ आईएएस, 10 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल, रूस रवाना होने पहले सीएम ने दी मंजूरी

राज प्रताप सिंह : लखनऊ ब्यूरो।मुख्यमंत्री योगी ने रूस रवाना होने से पहले तबादलों को दी हरी झंडीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस की यात्रा पर रवाना होने से पहले शनिवार को आठ आईएएस व 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को हरी झंडी दे दी। शाम को इनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। सोनभद्र में 10 लोगों की मौत के बाद हटाए गए वहां के तत्कालीन जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है।  
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से मुक्त होने के बाद तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे एल. वेंकटेश्वर लू को यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ का महानिदेशक बनाया गया है। 
इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके तिवारी तैनाती के बाद आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के रिक्त पदों पर तीन अफसरों की तैनाती कर दी है। शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, राजेंद्र सिंह-द्वितीय व नरेंद्र प्रसाद पांडेय विशेष सचिव बनाए गए हैं।

 राज्य पोषण मिशन में नियमित निदेशक की तैनाती कर दी गई है। भूमि सुधार निगम के एमडी अजय यादव को अब राज्य पोषण मिशन का निदेशक बना दिया गया है। अब वह भूमि सुधार निगम का कार्य अतिरिक्त रूप से देखेंगे। पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को आवास विकास परिषद लखनऊ में संयुक्त आवास आयुक्त बनाया गया है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …