
धीरेन्द्र मिश्रा :लखनऊ।राष्ट्रीय एकता मिशन के द्वारा शनिवार के दिन राष्ट्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को नरेन्द्र वर्मा एवं मुदिस्सर द्वारा आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डा0 हरमेंश सिंह चौहान रहे जिन्होनेभारतीय संविधान की पुस्तक को दिखाते हुए कहा-‘‘राष्ट्रबंधन उत्सव में एक ओर जहाँ राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास हो रहा है वही संगठन का यह भी उद्देश्य है कि जन-जन तक भारतीय संविधान को दिखाया जाए।भारतीय संविधान सभी धर्मो की आस्थाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है इस संविधान को देखना,पढ़ना और समझना जरूरी है तो वही परडा0 अमरेन्द्र पाण्डेय ने कश्मीर की धारा 35 (ए), धारा 370 का उल्लेख करते हुए उसे हटाने का समर्थन किया और कहा कि जो लोग इसके विरोध में है उन्हें यह समझना चाहिए कि इन धाराओं को हटाने के बाद किसी का कोई नुकसान नही हुआ है यह देश हित के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास वर्तमान सरकार ने किया है सबको इसका ज्यादा से ज्यादा समर्थन करना चाहिए।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
डा0 देवब्रत मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार से देश में रक्षाबन्धन का उत्सव मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार से राष्ट्रबंधन उत्सव को मनाने से देश में समाज मे एकता फैलेगी और लोगों में देश के प्रति रक्षा करने की भावना बढ़ेगी।समाज मे लोगो के अन्दर देश की रक्षा को जार्गत करने के लिए इस तरह के राष्ट्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सबको राष्ट्र की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रम का संचलान सतीश दिक्षित ने किया।
भूमि गुप्ता ने “ऐ मेरे वतन के लोगो” का गीत सुनाकर उपस्थित लोगो को भावुक कर दिया। इस अवसर पर योगिन्द्र मिश्र, अनिल, एस ए आजम, यश यादव, भूमि गुप्ता दीक्षा त्रिपाठी, नेहा, भारतीय, सुजाता मृत्युंजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !