Breaking News

छोटे मास्टरजी नाम से मशहूर आनन्द कृष्ण मिश्रा को ‘एलएमए यंग अचीवर्स अवार्ड’, बधाईयों का लगा तांता

लखनऊ (राम किशोर रावत) : छोटे मास्टर जी के नाम से मशहूर आनन्द कृष्ण मिश्रा को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा होटल हिल्टन गॉर्डन इन , गोमती नगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन में एल एम ए यंग अचीवर्स अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।

आनन्द को यह अवॉर्ड मुख्य अतिथि ठाकुर एस0 पौड़एल पूर्व शिक्षा मंत्री भूटान सरकार द्वारा उनके शैक्षिक सरोकार बाल चौपाल के लिये प्रदान किया गया । इस अवसर पर श्री ओ पी सिंह डी जी पी उत्तर प्रदेश पुलिस सहित कई नामचीन शख्सियतों को भी उनके उलेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
15 साल की उम्र में 50,000 से अधिक बच्चों को अपनी पेप – टॉक के जरिये शिक्षा के प्रति जागरूक कर चुके आनंद कच्ची बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बाल चौपाल लगाते हैं । उन्होंने आर्थिक तंगी से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया है । सिटी मॉन्टेसरी स्कूल , कानपुर रोड ब्रांच में 11वीं की पढ़ाई कर रहे आनंद ने महज आठ साल की उम्र से अपने पिता अनूप मिश्रा अपूर्व ( सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस ) और माँ रीना पाण्डेय मिश्रा ( सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस ) से सहयोग से 160 से अधिक गाँव और कच्ची बस्तियों में बाल चौपाल के जरिये बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है । आनंद द्वारा 2012 में शुरू की गई बाल चौपाल का उद्देश्य बच्चों का शैक्षिक , मानसिक और शारीरिक विकास है , इसी लिए समय समय पर पढ़ाई और खेल की प्रतियोगिताओं , निःशुल्क प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया जाता है ।


समाजिक सरोकार में अग्रणी आनन्द स्वयं की पढ़ाई में भी अव्वल रहने वाले एक मेधावी छात्र हैं और उन्होंने कई विषयों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है । आनन्द को 02 बार बाल चौपाल सरोकार के लिये इंटरनेशनल चिल्ड्रेन पीस अवार्ड के लिये नामित किया गया एवम इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 2016 में सेवा सरोकार के लिये गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य औऱ लखनऊ मैनेजमेंट एसोशिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …