Breaking News

बिहार :: मुजफ्फरपुर में अंजलि के सिर सजा एमडीडीएम सुदर्शना का ताज

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रा मिलन समारोह सह सम्मान समारोह के दूसरे दिन शनिवार को एमडीडीएम कॉलेज सुदर्शना प्रतियोगिता हुई। इसमें अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने वाली बीसीए की अंजलि चौधरी के सिर एमडीडीएम सुदर्शना 2018 का ताज सजा। वनस्पति विज्ञान की उर्वशी गर्ग दूसरे और वाणिज्य की सोनम कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप फाइव में पहुंची छात्राओं ने रुचि के अनुसार नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। अंत में बीसीए की अंजलि चौधरी ने एमडीडीएम सुदर्शना 2018 का ताज पा लिया। 

निर्णायक मंडल में पूर्ववर्ती छात्राएं नूतन सिंह, अंजलि सिन्हा, अंजू ढिंगरा, अंजना चौधरी, पूनम प्रभात और कुमारी संजू शामिल थीं। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने विजेता छात्राओं को मोमेन्टो और उपहार से सम्मानित किया।

पूर्ववर्ती शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के स्पेशल राउंड में कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं भी रैम्प पर उतरीं। पूर्व शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. शीला सिंह, डॉ. विनीता झा, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. रूपा कुमारी, डॉ. देवश्रुति घोष, डॉ. अनीता, डॉ. नीलू, प्रियम फ्रांसिस, इन्द्र कुमार दास, विजय कुमार भी थे।

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *