Breaking News

अटल जी ने शुरू की थी खिचड़ी भोज की परम्परा – दिनेश शर्मा

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। लखनऊ महानगर में खिचड़ी भोज की परम्परा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने शुरू की थी। तब से यह परम्परा लगातार चली आ रही है। यह बात मंगलवार को बीजेपी लखनऊ महानगर इकाई की ओर से निराला नगर के मनोरम लान में आयोजित तहरी भोज में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हम सबको अनेकता में एकता बनानी चाहिए।

तहरी भोज में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खिचड़ी की तरह छोटे-बड़े, अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाकर समरसता भाव के साथ काम करते हैं। सभी साथ साथ त्योहार मनाते हैं। इसी कड़ी में हम सब मिलकर आज तहरी भोज कर रहे हैं। इसके पहले महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, कैबिनेट मंत्री आशुतोश टण्डन गोपाल जी, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा का स्वागत किया।

बाद में सीएए के समर्थन के लिये उपस्थित लोगों से 886628862 नं. डायल कराया। 21 जनवरी को सीएए के समर्थन में होने वाली रैली की जानकारी दी। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इस मौके पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामकृष्ण यादव सहित कई नेता व पार्षद मौजूद थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …