Breaking News

समय के साथ बदलती गई पत्रकारिता- डॉ. दिनेश शर्मा

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बदलाव आया है,अब चिंतन वाली पत्रकारिता नहीं बची है। यह बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। वह मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार आरएन द्विवेदी की पुण्यतिथि पर आयोजित आरएन द्विवेदी स्मारक पत्रकारिता सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वर्गीय आरएन द्विवेदी की स्मृतियों पर आधारित पुस्तक ‘कालचक्र कल्पना के सहारे चलता नहीं का विमोचन भी किया।

सेमिनार को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति के आचारण से उसके संस्कार का पता चलता है। अपने कर्म और व्यक्तित्व के बल पर सैकड़ों वर्ष तक हम लोगों के दिलों में बसते सकते हैं। आर एन द्विवेदी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि उन्हें दुनिया से गए 22 वर्ष होने के बाद भी हम शिद्दम के साथ याद कर रहे हैं। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार शेष नारायण सिंह ने कहा कि आरएन द्विवेदी ने 25 वर्षों तक पत्रिकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन आरएन द्विवेदी की पुत्री स्निग्धा द्विवेदी ने किया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …