Breaking News

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

लखनऊ (सुखलाल) : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में डा.विनोद जैन तथा डा.अतिन सिंघई के मार्गदर्शन में पैरामेडिकल विद्यार्थियों द्वारा एक जागरुकता रैली व भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस मौके पर रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं व चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट ने तम्बाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा तम्बाकू का पूर्ण निषेध करने का आग्रह किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के सह अधिष्ठाता डॉ अतिन सिंघई एवं नेत्र रोग विभाग के प्रो एस.के भास्कर द्वारा पैरा मेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राओं को तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग न करने एवं उसके प्रति कम से कम एक व्यक्ति को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी वर्मा, आशीष चतुर्वेदी, मोहम्मद उबैद आदि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे एवं इसके साथ ही आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या श्रीवास्तव, चांदनी सैनी, शिवानी वर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एस के भास्कर, दुर्गा गिरि, शिवानी, शालिनी दुबे, अभिषेक सिंह, वीनू, अभिषेक यादव, आयूष सोनकर एवं विकास मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस क्रार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंकिता जौहरी ने किया। 

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …