लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : पीएसी मुख्यालय के डीआईजी मृगेन्द्र सिंह तथा ईओडब्ल्यू लखनऊ के डीआईजी विशम्भर दयाल शुक्ला समेत चार पुलिस अफसर शुक्रवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर रिटायर हो गए। डीजीपी ओपी सिंह ने दो अलग-अलग समारोहों में इन सभी अफसरों को भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आफिसर्स मेस में किया गया। डीजीपी ने दोनों आईपीएस अफसरों को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए उनके एवं उनके परिवार की सुख, समृद्धि एवं सुखद भविष्य की कामना की। डीआईजी पीएसी मुख्यालय के पद से रिटायर मृगेन्द्र सिंह मूल रूप से गोण्डा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 1987 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे। दिसंबर 2012 में उन्हें भारतीय पुलिस

सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति मिली। इसके बाद वह कई जिलों के पुलिस कप्तान रहे। मार्च 2018 में उनकी डीआईजी पद पर प्रोन्नति हुई थी। गणतंत्र दिवस 2009 के मौके पर उन्हें दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। इसी तरह ईओडब्ल्यू लखनऊ में डीआईजी रहे विशम्भर दयाल शुक्ला मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। वह वर्ष 1991 में प्रांतीय पुलिस सेवा में
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
चयनित हुए थे। दिसम्बर 2012 में वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नत हुए थे। जनवरी 2019 में उनकी डीआईजी पद पर प्रोन्नति हुई थी। उन्हें भी गणतंत्र दिवस 2012 के मौके पर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
उधर, डीजीपी मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में इंस्पेक्टर नवरत्न कुमार दुबे तथा वीर प्रताप पाण्डेय को विदाई दी गई। दोनों शुक्रवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर रिटायर हुए। डीजीपी ने दोनों इंस्पेक्टरों के कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !