लखनऊ (विमलेश तिवारी) : राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बंद घरों को निशाना बनाकर उन

घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। जिनको देर रात सर्वोदय नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी की एक जोड़ी पायल व एक जोड़ी बिछिया और 4200 रुपये नकद भी बरामद हुए है। वहीं गाजीपुर पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने अपनी पहचान बच्चा सिंह और शिवम गुप्ता
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
गाजीपुर निवासी के रूप में कराई है। जिन्होंने पूछताछ में बताया है कि यह लोग बंद घरों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में उन घरों को निशाना बनाकर उनमें चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !