जल चढाने के लिए उमड़े श्रद्धालु प्राचीन शिव मंदिर मोहन लाल गंज में नंदी बाबा की मूर्ति की दूध पीने की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में पहुचे श्रद्धालु पिलाया नंदी बाबा को दूध
मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : सावन मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर शिवालयों में श्रधालुओ की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ी । किसी ने दूध ,तो किसी ने शहद, तो किसी ने धतूरा , तो किसी ने धतूरा चढाकर भोलेबाबा को प्रसन्न किया और अपने मन की मुराद माँगी । वही कस्बा मोहन लाल गंज में बने प्राचीन शिव मंदिर में नंदी बाबा के दूध पीने की खबर पूरे कस्बे में फ़ैल जाने के चलते सैकड़ो की संख्या में स्त्री व पुरुष नंदी बाबा की मूर्ति को दूध पिलाने पहुच गए ।
पहले तो ये बात कोई मानने को तैयार नही हुआ लेकिन जब शिवाले में श्रद्धालु पहुचे तो नंदी बाबा की मूर्ति को दूध पीता देख दंग रह गए , और ये बात धीरे धीरे समूचे क्षेत्र में फैल गयी । श्रधालुओ ने इस बात को सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को शेयर कर जमकर वाहवाही लूटी और सभी भक्त इस अट्भुत चमत्कार को देख जय बम भोले , नंदी बाबा की जयजयकार करने लगे और काफी संख्या में श्रद्धालु शिवाले पहुच नंदी बाबा को दूध पिलाया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वही गांवो में भी बने शिवालयों में श्रधालुओ की भीड़ जलाभिषेक के लिए लगी रही । वही प्रसिद्ध देव स्थान मुरतेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तो की भीड़ जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । और तीन जिलों की शहद पर स्थित बाबा भवरेश्वर धाम पहुच भक्तो ने आस्था की डुबकी लगा बाबा के दर्शन किये और जलाभिषेक कर हजारो की भीड़ में बाबा के धाम में लगे मेले का आनन्द लिया , मेले में मेला कमेटी व पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद ब्यवस्था भी थी और लखनऊ , रायबरेली , उन्नाव की सरहदों पर प्रशासन ने चप्पे चप्पे पैनी नजर बना रखी थी और चारो दिशाएं बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठी ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
