छात्राओं अन्याय नहीं सहना है चुप्पी तोड़ना है -आसमा जुबेर
लखनऊ (प्रमोद राही) : नगराम थाना क्षेत्र के बहरौली जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश बाल एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन करते हुए आसमा जुबैर महिला संरक्षक अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं को बिल्कुल भी डरना नहीं चाहिए और निडर होकर पढ़ाई करना चाहिए उन्हें अपनी शक्तियों को पहचानना होगा और चुप्पी तोड़कर निडर होकर उन्हें आगे आना होगा और स्कूल आते जाते समय अगर कोई व्यक्ति कुछ भी हरकत करता है तो आप लोग पुलिस की पूरी मदद ले सकती हैं इसके लिए आपको 100,1098 नंबर या 1090 पर कॉल करनी है आप लोगों को पूरी मदद मिलेगी जिसमें बालिकाओं को बताया गया कि वाह कभी किसी से ना डरे और खुलकर अपनी समस्याओं को अभिभावकों व शिक्षकों को बताएं उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर डायल 100,1098 या 1090 पर तुरंत संपर्क करें तुरंत ही आपकी सेवा में पुलिस पहुंच जाएगी छात्राओं को अन्याय सहने की कोई जरूरत नहीं है
छात्राओं द्वारा चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो का नारा भी दिया गया लखनऊ से आई उत्तर प्रदेश बाल एवं महिला कल्याण की टीम ने नगराम क्षेत्र के पंचशील इंटर कॉलेज हरदोईया शिवनंदन इंटर कॉलेज छतौनी वाह जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली मैं जाकर स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बता कर जागरूक किया महिला कल्याण की टीम ने मोटरसाइकिल से स्कूल जाने वाले स्कूली छात्रों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने से हमारे शरीर की सुरक्षा रहती है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक अवध बिहारी जेपी वर्मा शंभू दत्त यशवंत सिंह एवं होम इंडिया संस्था से साजिया खान मन फाउंडेशन संस्था से सुधारानी व नगराम थाने के अरविंद कुमार उप निरीक्षक उपस्थित हैं प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया तथा पुनः कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
