Breaking News

सचिवालय में सभी प्रकार के आंगतुकों पर लगी रोक

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए शासन ने सभी प्रकार के बाहरी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लिया दिया है। सचिवालय में अब सिर्फ सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। इस आशय का आदेश अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता ने जारी किया है। अपर मुख्य सचिव ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है।

इस आदेश के मुताबिक अब सचिवालय में प्रवेश के लिए सामान्य दशा में कोई भी पास जारी नहीं किया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में केवल उन्हीं लोगों को सचिवालय में प्रवेश दिया जाएगा जिनका आना बहुत जरूरी हो। अधियाचन स्लिप सिर्फ सचिव और उनसे वरिष्ठ स्तर के अधिकारी अपने कैंप कार्यालय से जारी करेंगे।

इस आदेश का कड़ाई से पालन किए जाने का आदेश दिया गया है। सचिवालय में पहले ही सभी प्रवेश द्वारों, बाथरूमों में लिक्विड सोप और साबुन का इंतजाम हाथ धुलने के लिए किया गया है। सचिवालय पहुंचने पर कर्मचारियों व अधिकारियों को सबसे पहले अपने हाथों को धुलने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …