डेस्क : मुजफ्फरपुर के भिखननपुरा में हुए बैंक लूट कांड में विशेष टीम ने छापेमारी कर 12 घंटों के भीतर उद्भेदन कर लिया।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
बता दें कि बैंक से लूटी गई 75 हजार रुपये शुक्रवार की शाम ही बरामद कर लिया गया था।

बताया गया कि वाहन जांच के दौरान रुपये का बैग फेक लुटेरे भाग निकले थे। इसके बाद पीछा कर पुलिस ने मोतिहारी से एक को दबोचा।

छापेमारी में मोतिहारी जिले की टीम भी साथ जिले के पुलिस के साथ थी। पूछताछ ओर उसकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर ओर दो लुटेरों को पकड़ा गया।

इन सभी के पास से करीब 2 लाख रुपये, दो पिस्टल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए। मालूम हो कि लुटेरों ने बैंक से 6.12 लाख रुपये लुटे थे।

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि बैंक लूट का उद्भेदन हो गया है। कुछ राशि की बरामदगी की गई है। लुटेरों से पूछताछ कर अभी कार्रवाई चल रही है। जल्द सब पर्दाफाश किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !