डेस्क : नर्सिंग की एक छात्रा ने दिल्ली के दोस्त पर आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्त के बुलावे पर वह धार्मिक स्थल में प्रार्थनासभा में चली गई। वहां कई फोटो खींच लिए। उसे फेसबुक पर डालकर बदनाम करता है। शादी करने या अवैध संबंध बनाने की धमकी देता है। छात्रा ने अगस्त माह में हुई घटना के बाद पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर अदालत से कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पीड़िता गाजियाबाद में रहती है। दिल्ली के एक नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। अदालत में शिकायत के मुताबिक सहेली के भाई की शादी में जून 2017 में दिल्ली में उसे आरोपी से मुलाकात हुई थी। तभी से वह परेशान कर रहा है। उसने दोस्ती करने के बाद कई फोटो बना लिये। फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। बीते 21 अगस्त को कॉलेज के रास्ते में प्रतापविहार गंगाजल प्लांट के पास आरोपी ने उसे जबरिया रोका और मारपीट करके खींचकर ले जाने लगा। विरोध व शोर मचाने पर वह भाग निकला। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उसने अदालत में आरोपी के खिलाफ अर्जी देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती का कहना है कि आरोपी युवक से उसकी मुलाकात दिल्ली में एक शादी समारोह में हुआ था। वह अपनी सहेली के भाई की शादी में जून 2017 में दिल्ली गई थी। उस मुलाकात के बाद आरोपी उससे दोस्ती बढ़ाना शुरु कर दिया। आरोप है कि एक बार उसने दिल्ली के धार्मिक स्थल में प्रार्थना में शामिल होने के लिए बुलाया था।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने धार्मिक स्थल में उसके साथ मोबाइल से कई फोटाग्राफ ले लिये। इसमें कुछ आपत्तिजनक फोटो भी है। उन फोटो को उसके व परिचितों के सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी देता है। रिश्तेदारों के फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनामी कर रहा है।
आरोप है कि आरोपी युवक उसके फोटो वायरल करने के विरोध पर कहता है कि या तो शादी करके पत्नी की तरह रहो अथवा अवैध संबंध बनाओ? वह प्रार्थिनी से शादी के कागजात बनवाने की बात भी कहता है। इसलिए वह डरी हुई है।
छात्रा 21 अगस्त 2019 को प्रतापविहार के रास्ते कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि प्रतापविहार में गंगाजल प्लांट के पास आरोपी ने उसे रोक लिया। छेड़छाड़, मारपीट के बाद वह जबरन साथ ले जाने लगा। वह विरोध करती रही। शोर मचाने पर कई लोगों के आते देख आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग निकला। घटना के बाद से पीड़िता किसी अनहोनी के डर से कॉलेज जाना छोड़ दिया है।
पीड़िता के अधिवक्ता ने बताया कि घटना के बाद संबंधित थाने में घटना की शिकायत की गई। पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने में भी प्रार्थिनी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। तब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन वहां से कार्रवाई नहीं हुई। तब प्रार्थिनी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 की अदालत में अर्जी देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !