झंझारपुर मधुबनी संवाददाता (डॉ.संजीव शमा) : देश दर्शन परिभ्रमण यात्रा के तहत रविवार को संकुलस्तरीय क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय झंझारपुर, नवानी, सकरी, कैटोला आदि स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं का दल शिवशक्ति बस से रवाना हुआ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि संकुल स्तर विद्यालय के कुल 300 छात्र-छात्राओं के दल को दरभंगा स्थित राजकिला, चन्द्रधारी मिथिला संग्रहालय, कामेश्वर संस्कृत विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला

विश्वविद्यालय, मनोकामना मंदिर, श्यामा मंदिर, ऐतिहासिक किला , धार्मिक स्थलों आदि का भ्रमण कराया गया । उन्होंने बताया कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। बच्चों को नए-नए जगह घूमने और करीब से जानने का मौका मिलता है।
- सरस्वती शिशु मंदिर के संकुलस्तरीय देश दर्शन को 300 छात्र – छात्राओं का दल परिभ्रमण के लिए सुबह हुआ था रवाना
- शैक्षणिक परिभ्रमण यात्रा के तहत संकुल क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने दरभंगा स्थित संग्रहालय , श्यामा माई , मिथिला विश्वविद्यालय आदि का किया भ्रमण
मौके पर परिभ्रमण के व्यवस्थापक दिवाकर ठाकुर ने कहा कि इस योजना के तहत बच्चे को परिभ्रमण पर ले जाने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।

उन्होंने कहा कि समयाभाव के कारण अभिभावक जो अपने बच्चे को कहीं घूमने नहीं ले जा सकते अब उन बच्चे को समिति के योजना के तहत परिभ्रमण पर ले जाने से बाहरी वातावरण को जानने का मौका मिला है।

मौके पर विद्यालय प्रधानों में महेश कुमार, अमित कुमार, विपिन कुमार, अनमोल चौधरी समेत शिक्षकों में जुली वर्णवाल, सुमन कुमारी, सत्यनेश्वर प्रसाद, दिवाकर ठाकुर, हीरा , मोहन ठाकुर आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !