Breaking News

जलजमाव मुक्त होगा बंगाली टोला समेत वार्ड 36 व 43, पथ व नाला निर्माण में 2.50 करोड़ रुपये होगा खर्च

दरभंगा। नगर में तीन वार्डों में जलनिकासी की समस्या से लोगों को निजात मिलने वाली है. वार्ड 42 के बंगाली टोला आदि मोहल्ले के लोग विशेषकर बारिश के मौसम में पानी में डूबे सड़कों से आवागमन करने के लिए मजबूर होते थे. मोहल्ले में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचने में उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

वहीं वार्ड 36 और 43 के मोहल्लावासियों को भी जलजमाव का सामना करना पड़ता है. सरकार ने इन तीनों मोहल्ले में नाला के साथ सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति दे दी है. प्रशासनिक स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को नगर निगम पत्र भेजने की तैयारी में जुटा है. विभाग से हरी झंडी मिलते ही आगे की गतिविधि शुरू कर दी जायेगी.

Advertisement

इन रूटों में बनेगी सड़क एवं नाला

लहेरियासराय बंगाली टोला में रोज पब्लिक स्कूल से डॉ रेणुका मित्रा के घर से सुशील मिश्र, महाराणा प्रताप कॉलेज होते हुए डॉ मोहन मिश्र के घर तक सड़क एवं नाला का निर्माण किया जायेगा. वहीं नागेन्द्र झा महिला कॉलेज होते हुए महारानी कल्याणी कॉलेज तक पथ सह नाला का निर्माण होगा.

निर्माण पर 2.50 करोड़ रुपये होगा खर्च

पथ व नाला निर्माण के लिए दो करोड़ 49 लाख 75200 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है. इसे प्रावैधिक सचिव सह मुख्य अभियंता आधारभूत संरचना एवं परिवहन नगर विकास एवं आवास विभाग ने स्वीकृति दे दी है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम की ओर से सड़क एवं नाला निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जायेगी. फिर एजेंसी तय कर काम प्रारंभ कर दिया जायेगा.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …