डेस्क : मधुबनी लोकसभा से जीते बीजेपी उम्मीदवार अशोक यादव ने एक रिकॉर्ड कायम किया है. उन्होंने पूरे बिहार में सबसे अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत दर्ज की है.

मधुबनी सीट से चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार यादव ने शानदार तरीके से अपनी बेवाक छवि के लिए मशहूर अपने पिता यानी हुकुमदेव नारायण यादव की विरासत बचाई है. बीजेपी के टिकट पर हुकुमदेव नारायण यादव तीन बार चुनाव जीत. 1999, 2009 और 2014 में उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
2014 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में खास कर हिंदी पट्टी में कथित मोदी लहर के बावजूद हुकुमदेव नारायण महज 20 हजार मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. वहीं, इस चुनाव में उनके बेटे और पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव ने रिकॉर्ड 4,54,940 मतों से जीत दर्ज की है. त्रिकोणीय संघर्ष होने के बावजूद उन्होंने यह जीत दर्ज की है.

प्रत्याशियों को मिले मतों के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो बीजेपी उम्मीदवार अशोक यादव के खाते में कुल 61.83 प्रतिशत मत आए हैं. उन्हें कुल 5,94,811 मत मिले. इसके बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बद्री कुमार पूर्वे के खाते में कुल 1,40,903 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, कांग्रेस से बागी तेवर अपनाकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद 131530 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. दोनों ही प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !