Breaking News

बड़ी खबर :: 5 नये मरीज, बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 131

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए मरीज मिले हैं. सूबे में आंकड़ा अब 131 हो गया है. पटना से 3 नए मरीज, नालंदा से एक और ईस्ट चंपारण से एक मरीज सामने आया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक ईस्ट चंपारण एक नया जिला कोरोना की चपेट में आ चुका है. वहां से 25 साल का एक पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही पटना से आज तीन नए मरीज सामने आये हैं, जिनकी उम्र 30,57 और 62 साल बताई जा रही है. इसके साथ ही नालंदा से एक और मरीज सामने आया है. वह 26 साल का युवक बताया जा रहा है.

सांकेतिक

इससे पहले बीते दिन 13 नए मरीज सामने आये थे. जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बक्सर के 4, पटना के एक, मुंगेर के 7 मरीज शामिल थे. इन सभी को कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से टेस्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही रोहतास से भी एक मामला सामने आया है. इस मरीज की कॉन्टेक्ट डिटेल्स खंगाली जा रही है. बक्सर में 32 साल का एक पुरुष और 12,12,39 तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. पटना में 31 साल के एक लड़के को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मुंगेर से 20,28,34,37 साल की 4 महिलाएं और 28,34,36 के तीन पुरुष शामिल हैं. रोहतास से 60 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …