Breaking News

4 फरवरी को बिहार बंद,दारोगा परीक्षार्थियों का ऐलान

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार दारोगा परीक्षा का पर्चा लीक और धांधली के विरोध 4 फरवरी को छात्रों द्वारा बिहार बंद का एलान किया गया है। इस संबंध मे पटना कॉलेज मे एक बैठक हुई जिसमे बिहार बंद का निर्णय लिया गया।

इसके बाद परीक्षार्थियों ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निजी आवास राजेंद्रनगर पर जाकर शाम मे धरना दिया। इस दरम्यान पुलिस के साथ छात्रों की झड़प भी हुई। कुछ देर बाद और ज्यादा पुलिस बल बुलाकर छात्रों को खदेड़ दिया गया।

छात्रों का कहना है कि हमलोग इससे डरने वाले नहीं हैं। सरकार जितना चाहे दमनकारी नीति अपना लें लेकिन हमलोगों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक सरकार हमलोगों की मांग मानते हुए दारोगा परीक्षा मे हुई धांधली की CBI जाँच नहीं करवाती है और इस परीक्षा को रद्द नहीं करती है

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …