Breaking News

बिहार दारोगा की मुख्य लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को, दरभंगा समेत 13 जिलों में सेंटर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने दारोगा बहाली (SI Exam) की लिखित परीक्षा की घोषणा कर दी है। दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर होनेवाली बहाली के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष सुनीत कुमार ने मंगलवार को मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने की जानकारी दी। परीक्षा दो पालियों में होगी।  

मुख्य लिखित परीक्षा में 50072 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पहले पटना समेत चार जिलों में सेंटर रखने की तैयारी थी पर कोरोना के चलते अभ्यर्थियों को ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए 13 जिलों में सेंटर बनाया जाएगा। ये सेंटर पटना के अलावा नालंदा, गया, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और बेगूसराय में होंगे। 

मुख्य लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र सितम्बर के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। आयोग के वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाएगा जहां से अभ्यर्थी पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के इमेल पर भी इसे भेजा जाएगा। 

बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। पिछले साल इसका विज्ञापन निकाला गया था। दिसम्बर में संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसका परिणाम 28 जनवरी को जारी किया गया था। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए दो बार तारीख घोषित की गई पर कोरोना की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा। 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *