Breaking News

आईएएस आनंद किशोर बीएसईबी अध्यक्ष पद पर बरकरार, कार्यकाल 3 साल बढ़ी

डेस्क : बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आनंद किशोर का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गयी। इसमें कहा गया है कि आनंद किशोर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के पद पर 25 सितम्बर 2020 के प्रभाव से अगले तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया जाता है।

राज्य सरकार ने 25 सितम्बर, 2020 के प्रभाव से अगले तीन साल के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का पुनर्गठन किया है। मंगलवार को इसकी भी अधिसूचना जारी की गई। पुनर्गठित आठ सदस्यीय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर, जबकि सदस्य सचिव बोर्ड के पदेन सचिव को बनाया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक पदेन सदस्य, मोलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि के वीसी प्रो. खालिद मिर्जा, मुंगेर विवि के कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय समस्तीपुर की प्राचार्य प्रमिला कुमारी, बिहार लोक सेवा आयोग पटना के परीक्षा नियंत्रक और पटना विवि के परीक्षा नियंत्रक राम कुमार मंडल समिति के सदस्य होंगे।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *