Breaking News

बिहार :: पुलिस लाठीचार्ज में जख्मी हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, बेहोशी की हालत में पीएमसीएच में भर्ती

डेस्क : पुलिस लाठीचार्ज में जख्मी हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को इलाज के लिए आनन-फानन में पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. उनके सिर, घुटना और हाथ में चोट लगी है. फिलहाल कुशवाहा बेहोश हैं. इमरजेंसी के प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गंभीर अवस्था में इलाजरत हैं. 

प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि एमआरआई, सीटी स्कैन एवं न्यूरो के डॉक्टर इलाज में लगे हुए हैं. वहीं, इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है. पुलिस लाठीचार्ज में अभी तक सात जख्मी आरएलएसपी कार्यकर्ता इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं.

गौरतलब है कि शिक्षा में सुधार के लिए आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जन आक्रोश मार्च निकाला था. मार्च के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर आरएलएसपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई. इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा खुद मौजूद थे. लाठीचार्ज में उन्हें भी चोटें आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी राज्यपाल से मिल कर अपना ज्ञापन सौंपेगी. कुशवाहा ने आगे कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया. इसे सुधारने के लिए सरकार को अविलंब उनकी सभी मांगों को मानना होगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए यह मार्च किया जा रहा है. पार्टी पिछले 2 सालों से इस मुद्दे पर आवाज उठाती रही है. आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगा. इधर, आरएलएसपी की रैली के कारण राजधानी में जाम लग गया. इससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *