लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बाइकिंग क्वीन्स टीम को झंडी दिखाकर उन्हें 25 हजार किलोमीटर के लंबे सफर पर रवाना किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी यात्रा 21वीं सदी में सशक्त भारतीय नारी का प्रतीक है।

आपको बता दें कि बाइकिंग क्वीन्स के तौर पर मशहूर सूरत की डॉ. सारिका मेहता अपनी दो साथियों जिनल शाह और रुताली पटेल के साथ बाइक से लंदन के लिए निकल रही हैं। उनकी यात्रा करीब तीन महीने तक चलेगी जो कि भारत से शुरू होकर, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लटविया, लिथ्वेनिया, पोलैण्ड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, आस्ट्रिया, स्विटजरलैण्ड, फ्रांस, नीदरलैण्ड, बेल्जियम, स्पेन व मोरक्को होते हुए यूनाइटेड किंगडम पहुंचेगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बार्सेलोना में मनाएंगी स्वतंत्रता दिवस
यात्रा के दौरान टीम 15 अगस्त को बार्सेलोना, स्पेन में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। इसके पहले ये बाइकिंग क्वीन्स एशिया के 10 देशों और 2017 में पूरे भारत की यात्रा बाइक से कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर जागरुकता फैलाने का काम किया।
योगी ने उनके हौंसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यात्रा साहसी कार्यों को समाज सेवा से जोड़ने का अनूठा उदाहरण है।इस अवसर पर योगी ने महिलाओं की बेहतरी के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य की योजनाओं का जिक्र किया। योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस यात्रा का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वो नारी गौरव व सम्मान के प्रति जागरुक होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !