
वर्दी की हनक में प्रिंसिपल को थानेदार ने गालियों से नवाजा दी धमकी
– सैकड़ों छात्रों व अध्यापकों के सम्मुख सुनाई गंदी-गंदी गालियां
– थानेदार पर कार्यवाही तक बंद रहेगा कालेज
– राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के पुरुस्कार से सम्मानित है प्रधानाचार्य

संवाददाता (बीकेटी/लखनऊ) ।वर्दी की हनक थानेदार के सर चढ़कर इस तरह बोली कि उसने शिक्षा के मंदिर में जाकर अभद्रता गाली गलौज के साथ प्रिंसिपल को देख लेने की धमकी दी है । प्रिंसिपल का कसूर बस इतना था कि उन्होंने उनके बताये एडमिशन संख्या पूरी होने पर करने से मना कर दिया । थानेदार के व्यवहार से दुखी प्रिंसीपल ने पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही नही होने तक कालेज के शिक्षण कार्य बंद रखने का अल्टीमेटम दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
राजधानी लखनऊ से सटे बख्शी का तालाब में देश की आजादी 1947 के वर्ष में स्थापित बख्शी का तालाब इंटर कालेज से लाखों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण करने के बाद अधिकारी नेता व्यापारी जैसे उच्च पदों पर पंहुचे है। जिले के सबसे बड़े कालेजो में शुमार इस इंटर कालेज को मंगलवार को क्षेत्र के थानेदार ने शर्मसार कर दिया। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब बीकेटी थानेदार अमरनाथ वर्मा अपने दलबल के साथ कालेज पंहुचे । प्रिंसीपल के कमरे में घुसते हुये उन्होंने प्रिंसीपल डॉ0 आर के तोमर को एक पर्ची पकड़ाते हुये 2 एडमिशन करने को कहा । उन्होंने सत्र प्रारंभ होने के साथ एडमिशन बंद होने का हवाला देकर एडमिशन करने में असमर्थ बताया। इतना सुनते ही थानेदार का पारा गर्म हो गया वह बोले जज साहब की सिफ़ारिश है । कालेज के बाहर निकालो तुमको तुम्हारी औकात बता दूंगा ।इतना कहने के बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुये बाहर निकलकर जमकर गालियां बकते हुये चले गये । थानेदार के इस रवैये से दुखी प्रिंसीपल ने कालेज में बैठक कर थानेदार पर कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में कालेज के शिक्षण कार्य बंद करने का अल्टीमेटम उच्चाधिकारियों को दिया है।कालेज के प्राचार्य को 2016 में राष्ट्रपति के राज्य अध्यापक पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा शिक्षण कार्यो में उच्चकोटि के काम करने पर मुख्यमंत्री द्वारा भी 2015 में सम्मनित किया जा चुका है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !