डेस्क : कुन्दन सिंह आज टीवी सीरियल के साथ साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं । कुन्दन की चाहत है कि वो हर भाषा पे काम करे और इसी चाह को पूरा करने के लिए वो जीतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं ।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
अभी हाल में कुन्दन राजस्थानी फिल्म बतौर हीरो करके आये हैं साथ ही एक हिंदी फिल्म भी एज हीरो कर रहे हैं । कुन्दन अपनी मेहनत से अपने मिट्टी का नाम रौशन कर रहा है । अभी हाल में 4 जनवरी को राजधानी रायपुर में कुन्दन को अभिनय के क्षेत्र में किये गए उलेखनीय प्रयासों के लिए छतीसगढ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया है ।

कुन्दन जल्द ही एक छत्तीसगढ़ की फ़िल्म में बतौर हीरो नज़र आने वाले हैं । दूरदर्शन पे लाल रेखा जनवरी अंत महीने से शुरू होगी जिसमें कुन्दन एक क्रांतिकारी की भूमिका में नज़र आने वाले हैं ।

कुन्दन ने बताया कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित सम्मान समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें चेयरमैन डॉ अजय सहाय , अध्यक्ष डॉ पुनीत सोनकर , महासचिव दिनेश साहू , महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती अनु टंडन , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम दास अग्रवाल , अध्यक्षता श्री जी स्वामी , फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक ठाकुर , , सुश्री एकता पंसारी , मिसेस इंडिया नीतू मंडल , फिल्मकार तपेश जैन सहित कई सेलिब्रिटीज उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !