लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां लोग 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे वही साथ ही साथ इस दिन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार कहे जाने वाले रक्षाबंधन होने की वजह से लोगो की ख़ुशी दोगुना थी वहीं इस मौके पर विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने एक अनोखी मिसाल पेश की। जहाँ बुक्कल नवाब ने गाय को राखी बांधकर देश को एक नया संदेश दिया है।

आपको बता दें 15 अगस्त को रक्षा बंधन त्यौहार भी था वहीं इस मौके पर बुक्कल नवाब ने पुराने लखनऊ के कुड़िया घाट पर एक समारोह आयोजित किया था जिसमें शिया सुन्नी तमाम मुसलमानों ने मिलकर गाय को राखी बांधी व गाय का सम्मान करना तथा उसकी हमेशा रक्षा करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बुक्कल नवाब ने कहा की गाय की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है वर्षों से हमारा परिवार गाय की सेवा करता आ रहा है और गाय को लेकर ही देश के मुसलमानों पर समय-समय पर तरह-तरह के आरोप लगते रहे हैं
जिसको लेकर हमारे प्रदेश के अंदर झगड़ा फसाद, दंगे आदि जो कराया जा रहा है तो आज जिस तरह से शिया सुन्नी मुस्लिम महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार में भाग लिया है और इस मौके पर गाय के राखी बांधी है और गौ पूजन आरती की है तो यह उनके मुँह पर एक तमाचा है जो लोग हिन्दू मुस्लिम को आपस मे लड़ाना चाहते हैं। आज का ये कार्यक्रम हिंदू मुस्लिम एकता की एक जीती जागती पहचान है। क्योंकि चाहे सरकार किसी की भी हो कभी भी कोई सरकार यह नहीं चाहती है कि उसके शासनकाल में दंगे फसाद हो या किसी भी प्रकार की अराजकता फैले।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दंगे कराना मॉब लिंचिंग कराना जैसी घटनाएं विपक्षियों पार्टियों का काम है और ये लोग बीजेपी की बदनामी कराना चाहते हैं बीजेपी का इससे कोई लेना देना नही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा यदि कोई भी गाय का वध करने की कोशिश करेगा तो सिर्फ हम ही नही पूरा मुस्लिम समाज उसे 100 प्रतिशत रोकेगा गौरक्षा हमारा परम धर्म है और हम वो करेंगे।
और गाय की सेवा के लिए बहुत जल्द ही कुड़िया घाट से कुछ सौ मीटर दूर पर ही एक गौशाला बनने जा रही है नगर निगम से हमारी बात हो चुकी है इस गौशाला में भूखी प्यासी टहलने वाली गायों को रखा जाएगा तथा उनकी सेवा की जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद दोनों ही समुदाय के लोगो ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की व रक्षाबंधन की मुबारकबाद दी , एक दूसरे से गले मिले और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !