लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी की 73वीं वर्षगांठ पर विधानभवन के द्वार पर झंडारोहण कर प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण हुआ है। इस अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उन्होंने हृदय से अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के तत्काल बाद से ही देश इसकी जरूरत महसूस कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वाधीनता दिवस हमारे लिए एक संकल्प दिवस है। इस संकल्प दिवस पर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सर्वोत्तम अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ हम सभी जुड़ें।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जल्द शुरू होगी कन्या सुमंगला योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वाधीनता दिवस के 73वें आयोजन के अवसर पर जब रक्षाबंधन का भी पर्व है, प्रदेश सरकार शीघ्र मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने वृक्षारोपण का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 22 करोड़ से अधिक वृक्षों को अगस्त क्रांति दिवस पर लगाने में सफलता प्राप्त की। प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम को देश और दुनिया ने भी सराहा है। अनेक देशों में चर्चा थी कि 22 करोड़ पौधों को एक साथ लगाने का कार्य कैसे संभव हो पाया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !