मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी) : रायबरेली मार्ग पर कनकहा रंजीत खेड़ा मोड़ पर बाइक सवार रंजीत खेड़ा गांव से अपने बड़े भाई की ससुराल कल्ली के लिए जा रहा था जैसे ही बाइक सवार कनकहा मोड़ के पास पहुंचा और रोड पार करके अचानक घुमा ही था कि रायबरेली की तरफ से आ रही कार् ने बाइक सवार में टक्कर मार दी और टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कार में फंसकर काफी दूर झाड़ियों में जा गिरा जिससे बाइक में सवार सियाराम 45 पुत्र जगन्नाथ एवम् पुत्र मुकेश घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

टक्कर होने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, बाइक सवार यूपी 32 के एम 7321 रंजीत खेड़ा गांव से कल्ली पीजीआई के लिए रक्षाबंधन लेकर निकला था और तभी अचानक कनकहा मोड़ पर रायबरेली की ओर से आ रही कार यूपी 32 जी क्यू 3367 ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि उछलकर काफी दूर जा गिरे जिनको गंभीर चोटे आई हैं
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
टक्कर के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया राहगीरों ने सियाराम की हालत नाजुक देखते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टरों ने सियाराम की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है जहां पर सियाराम का उपचार चल रहा है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
