
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अचली खेड़ा में ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार की अगुवाई में कैंप लगवा कर विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन के लोगों का नाम बढवाए गए और जो भी विधवा विकलांग वृद्ध है उनको जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके क्योंकि प्रधान जीतेंद्र कुमार यह जानते हैं कि इस बुढ़ापे की उम्र में अपने बच्चे भी साथ छोड़ देते हैं अगर इन जैसे लोगों को पेंशन मिलना शुरू हो जाए तो इनकी कुछ समस्याओं का समाधान पेंशन के सहारे ही होता रहेगा और इस उम्र में किसी के सहारे हाथ फैलाने की नौबत नहीं पड़ेगी इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधान जितेंद्र कुमार ने आज अपनी ग्राम पंचायत अचली खेड़ा में कैंप लगवा कर सभी विकलांग विधवा वृद्ध लोगों का नाम पेंशन में बढ़वाया कैंप में आए लेखपाल द्वारा वरासत एवं खतौनी के बारे में भी लोगों को जानकारियां दी और जिन किसानों को खतरा,खतौनी, वरासत जैसी जरूरतें थी उन किसानों की भी समस्याओं का समाधान करवाया गया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसी कैंप में सीएचसी नगराम से पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने भी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और टीकाकरण भी किया और मुफ्त दवा भी वितरित किया डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया एवं पोषाहार भी वितरित किया गया सीेेएचसी नगराम से आई डॉक्टरों की टीम ने अचली खेड़ा गांव के छोटे-छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीके भी लगाए डॉक्टरों की टीम ने मौसम में नई नई बीमारियों के बारे से बचने के उपाय भी बताएं और लोगों के गोल्डन कार्ड भी इस कैंप में बनाए गए एवं लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई इस मौके पर प्रधान जितेंद्र कुमार अचली खेड़ा समाज कल्याण से सना फातिमा सचिव पंचायती राज विभाग से प्रतिभा शर्मा सचिव राजस्व से राजेंद्र बहादुर लेखपाल सीएससी नगराम से डॉक्टरों की टीम और आरबीएसके की टीम एवं गांव के सैकड़ों बुजुर्ग नौजवान महिलाएं बच्चे इस कैंप में मौजूद रहे
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !