
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज निगोहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कांटा करौंदी के करौंदी ग्राम सभा में बारिश होने के कारण जलभराव हो जाता है जिससे बच्चे रोज चोट खाते और बीमारियां भी फैलने की आशंका बढ़ रही हैं और वहां पानी निकलने का साधन तो है लेकिन पानी कुछ लोग निकलने नहीं दे रहे हैं जबकि गांव के रहने वाले सुशील कुमार यादव ने शिकायत की और बाद में इसकी पैमाइश भी करवाई गई लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ और मिला तो सिर्फ तसल्ली इन्हीं सब बातों को देखते हुए ग्रामीण लोगों में सिगरेट्री व प्रधान के प्रति काफी रोष व्याप्त हैं करौंदी ग्राम सभा के लोगों का कहना है कि इस रोड पर कई दिनों से जलभराव है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सिगरेट्री को इसके बारे में कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन सिगरेट्री आए और बगैर साफ करा ही मौके से चले गए और सिर्फ ग्रामीणों को आश्वासन दे दिया लोगों का कहना है कि अगर इस जलभराव को जल्द नहीं साफ किया गया तो गंदगी होने के कारण कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती हैं और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है अगर जल भरा होने के कारण किसी प्रकार की कोई बीमारी उत्पन्न होती है
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जबकि बीजेपी सरकार गांव की साफ सफाई के लिए हर साल कितना पैसा खर्च करती है लेकिन कुछ गांवो में ही सही ढंग से साफ सफाई होती है बाकी ज्यादा तरगांव जस के तस पड़े रहते हैं और सरकार का ज्यादा पैसा इधर उधर ही खत्म हो जाता है लेकिन गांव की दुर्दशा जस की तस बनी रहती है करौंदी गांव में पानी की साफ सफाई ना होने से सड़क पर भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पैमाइश लेखपाल के द्वारा की गई है जिसमें कुछ लोग इस माई माई से संतुष्ट नहीं है और जब इस क्रम में सिगरेट्री विनोद कुमार गौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा हमने मौके की पैमाइश करा दी थी लेकिन कुछ लोग यह पैमाइश मानने को तैयार नहीं है हम रोज आकर लोगों से मिल रहे हैं हमने दो दिन का समय विरोधियों को दे दिया है अगर दो दिन में पैमाइश नहीं होती है तो हम लेखपाल के द्वारा बताई गई जमीन पर ही नाली निकलवाकर जलभराव खत्म करवा देंगे और ग्रामीणों की समस्या दो दिन के अंदर हरहाल में हम समाधान कर देंगे अब देखना यह है कि सिगरेट्री विनोद कुमार गौड़ अपनी बात पर कितना खरा उतरते हैं यह देखने का विषय रहेगा उधर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना और कहा कि अगर इस नाली को साफ करा कर सड़क का जल भराव नहीं साफ करवाया गया तो हम लोग इसी जलभराव को लेकर तहसील दिवस में ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी , हरपाल सिंह जिला महामंत्री,दीपक (दीपू) सिंह जिला उपाध्यक्ष, अजय सिंह जिला सचिव व गांव के सैकड़ों किसान नौजवान एवं महिलाएं मौके पर मौजूद रही
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !